सेवा पखवाड़े के तहत वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा पखवाड़े के तहत वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

चंबा

राष्ट्रीय व्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सकलाना रेंज वन विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने ताला, चंबा एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। अभियान के दौरान एकत्रित किए गए कूड़े-कचरे को नगर पालिका चंबा को हस्तांतरित किया ।

 

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने कहा कि सकलाना रेंज में कूड़ा-कचरा निस्तारण को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में अनुभाग अधिकारी राकेश रावत, वन बीट अधिकारी मुकेश भंडारी, राजपाल सिंह नेगी, आकृति चमोली सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!