डामटा में महिला समूहों की वार्षिक बैठक सम्पन्न, खुशहाली और उन्नति सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित*

डामटा में महिला समूहों की वार्षिक बैठक सम्पन्न, खुशहाली और उन्नति सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित

 

 

डामटा/नौगांव (रोबिन वर्मा)-  विकास खण्ड नौगांव के अंतर्गत उन्नति स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत गातू एवं खुशहाली स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत ढुईक के महिला समूहों की वार्षिक बैठक डामटा में सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी नौगांव विजेन्द्र सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक डामटा के शाखा प्रबंधक संजय चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, समूहों की बचत, ऋण वितरण और आजीविका संवर्धन जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से दोनों न्याय पंचायतों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

*खुशहाली स्वायत्त सहकारिता, ढुईक* में श्रीमती सीमा देवी को अध्यक्ष, रीना देवी को सचिव, बबीता देवी को सह सचिव और रोशनी देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि प्यारो देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी और वर्मा देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

 

 

उन्नति स्वायत्त सहकारिता, गातू में रजनी देवी को अध्यक्ष, मीरा देवी को सचिव, मंजिता देवी को सह सचिव और सुमन बाला को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अनीता देवी, बबली देवी, गुड्डी देवी, कला देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

 

बैठक में क्लस्टर से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समूह को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविन्द्र नौटियाल, ब्लॉक आजीविका समन्वयक देवेन्द्र रावत, ब्लॉक समन्वयक कृषि मुकेश चौहान, ब्लॉक समन्वयक वित्त आयुष जैन, बिजनेस प्रमोटर गातू दरमियान सिंह चौहान, बिजनेस प्रमोटर ढुईक चन्द्रमोहन सहित गुड्डी देवी, सीमा चौहान, किरण रावत, रूपा चौहान, मिथिलेश पंवार, कविता, रीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!