नैनबाग में मसूरी इडियन गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्ति विभाग ने एजेंसी को नोटिस देने की बात कही 

 

नैनबाग में मसूरी इडियन गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्ति विभाग ने एजेंसी को नोटिस देने की बात कही 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)-  मसूरी इंडियन गैस एजेंसी की ओर से नैनबाग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर स्थानीय लोगों ने कई सवाल उठाए हैं। आरोप है कि गैस वाहन के नैनबाग पहुंचने की पूर्व सूचना स्थानीय उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती, जिससे ग्रामीणों को समय पर गैस वितरण की जानकारी नहीं मिल पाती।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर का कहना है कि मसूरी गैस एजेंसी की ओर से नैनबाग में गैस वाहन आने की कोई सूचना नहीं दी जाती। इसके चलते आसपास के गांवों के लोगों को गैस वाहन के पहुंचने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं,संजय तोमर ने कहा की गैस सिलेंडर लेकर आने वाले वाहन में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस जैसी ज्वलनशील सामग्री के परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन होना जरूरी है।
लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और संबंधित समस्याओं का जिम्मेदारी के साथ समाधान किया जाना चाहिए।

पूर्ति विभाग ने लिया संज्ञान

मामले में नैनबाग पूर्ति विभाग के अधिकारी प्रवीण सेमवाल ने कहा कि उक्त कंपनी और गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा। पूरे प्रकरण के संबंध में एजेंसी से जवाब मांगा जाएगा और जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण किया जाएगा।
अधिकारी के इस बयान के बाद अब स्थानीय लोगों की नजर पूर्ति विभाग की कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि गैस वितरण व्यवस्था में समय पर सूचना, उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!