आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

थत्यूड़/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लामकाडे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, नंदा गौरा देवी योजना, अन्नप्राशन, गोद भराई और महालक्ष्मी किट सहित आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा कार्यकर्ता को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सकलाना भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री शार्मिला रावत ने अन्नप्राशन, गोद भराई, महालक्ष्मी किट, मातृत्व योजना और पोषण अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश रावत, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी देवी सहित सुनीता रावत, हेमलता, प्रभा देवी, नीलम रावत, काजल रावत, गीता, सविता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!