गांधी-शास्त्री जयंती पर नैनबाग विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

गांधी-शास्त्री जयंती पर नैनबाग विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 

नैनबाग- सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रंगोली, निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सेजल और पलक ने प्रथम, उषा भंडारी और मयंक ने द्वितीय तथा आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ऋषभ और वर्षा प्रथम, आराध्या द्वितीय तथा वंशिका और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कंचन, सृष्टि, खुशी, कशिश, वैष्णवी, खुशी, वंशिका, समीक्षा और रितिका को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया। वहीं आराध्या, स्नेहा, अंजली और स्वाति को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राधिका ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा समीक्षा और अनुष्का पंडित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, पूजा द्वितीय और इशांत तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, कृष द्वितीय और वर्षा तृतीय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, कृष द्वितीय और ऋषभ पंवार तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ईशानी और जानवी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वैष्णवी प्रथम, आयुष द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!