वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर डुंडा में निकली जनजागरूकता रैली, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का दिया संदेश 

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर डुंडा में निकली जनजागरूकता रैली, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का दिया संदेश 

उत्तरकाशी
वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत डुंडा वन रेंज द्वारा एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

​रैली का शुभारंभ डुंडा वन रेंज कार्यालय परिसर से हुआ, जिसमें वनकर्मियों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर, डुंडा के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश लिखी तख्तियां थामे बच्चों और वनकर्मियों का दल डुंडा बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बच्चों ने वन्यजीवों की रक्षा-देश की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व अपनाएं जैसे जोशीले नारों के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों को जागरूक किया।

​रैली के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने आमजन से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व जिम्मेदार व्यवहार अपनाने, उनके प्राकृतिक आवासों से छेड़छाड़ न करने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहयोग की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है।

​इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) डुंडा प्रदीप चौहान, उप वन क्षेत्राधिकारी जोगेंद्र पंवार, वन दरोगा कीर्तिलाल, मंगल सिंह गुनसोला, धर्मवीर रावत, वन बीट अधिकारी मनीष पयाल, भीम सिंह, राहुल पंवार सहित अनेक वनकर्मी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!