अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जिला अस्पताल बौराड़ी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण
चिकित्सा सुविधाओं, पंचकर्म इकाई और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टिहरी- अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बौराड़ी तथा जिला चिकित्सालय बौराड़ी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विभिन्न कक्षों, पंचकर्म इकाई, औषधालय और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का निरीक्षण किया।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पंचकर्म इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उपचार सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया। साथ ही चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों की जानकारी लेते हुए उपलब्ध मानव संसाधन और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला चिकित्सालय बौराड़ी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और चिकित्सा सेवाओं के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश डोभाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धि मिश्रा एवं डॉ. सत्यवीर रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. कर्ण पाल सिंह एवं डॉ. विनोद रावत, मुख्य फार्मेसी अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी एवं मनोज धीरवान सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जिला अस्पताल बौराड़ी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण


