देहरादून
ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को आईएएसओ के स्वर्ण जयंती समारोह में सोसाइटी की पत्रिका में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
एसजीआरआर के अध्यक्ष, श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने पुरस्कार विजेताओं और विभाग को आशीर्वाद एवं बधाई दी। डॉ. गर्ग ने अध्यक्ष महोदय के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ये उपलब्धियाँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभाग की बढ़ती पहचान को दर्शाती है।


