गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
सुगम यात्रा व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
गंगोत्री- पावन धाम गंगोत्री से गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव एवं गंगा पुरोहित सुरेश सेमवाल ने नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने मां भागीरथी गंगा के धाम से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर गंगोत्री धाम में निरंतर पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
इस वर्ष की चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीजन में दोनों प्रमुख धामों में लगभग 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच चुके हैं। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (SP) तथा शासन-प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया व उन्हें बधाई दी।


