नैनबाग में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन की बैठक, 19 सूत्रीय मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

नैनबाग में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन की बैठक, 19 सूत्रीय मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने से लेकर बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाने की उठी मांग

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

नैनबाग स्थित PWD गेस्ट हाउस में अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जगपाल सिंह कटारिया ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में SC/ST फेडरेशन उत्तराखंड के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन ब्लॉक जौनपुर की ओर से 19 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन मांगों में प्रमुख रूप से पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने, नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा बैकलॉग रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग उठाई गई।

इसके साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाते हुए DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान करने पर जोर दिया गया। संविदा, उपनल एवं आउटसोर्सिंग सेवाओं में नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू करने तथा आरक्षण, रोस्टर और प्रतिनिधित्व की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग भी रखी गई।

बैठक में ईडू कुमार पांडे समिति की संस्तुतियों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक कर उसकी संस्तुतियों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि वंचित वर्ग को न्याय एवं समान अवसर प्राप्त हो सकें।

 

बैठक का संचालन चमन लाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर बलदीप अल्याटा, खेम चंद नागवंशी, देश कुमार कल्याण, प्रवीण सिंह पंवार, दिनेश सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, वीर सिंह सारस्वत, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, जयंती, राकेश लाल शाह, मुकेश चौहान एवं वृशा कटारिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!