ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत का दबदबा, तीनों विषयों में प्रथम स्थान

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत का दबदबा, तीनों विषयों में प्रथम स्थान

 

तीनों मॉडलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

नैनबाग। राजकीय इंटर कॉलेज दौकं, जौनपुर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विज्ञान आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, तीनों मॉडलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘स्वदेशी एवं स्वच्छता एवं साफ-सफाई’, ‘हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण’ तथा ‘ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान’ विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों को भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक गजेंद्र सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया।

 

प्रतियोगिता में स्वदेशी एवं स्वच्छता एवं साफ-सफाई विषय पर वैष्णवी रावत और चाहत, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर अंशुल कुमार और आदित्य पंवार और ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय पर लवण्या पंवार और रिया सजवाण ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। तीनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देश कुमार कल्याण ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। अब विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!