डामटा में विजयादशमी उत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101वीं वर्षगांठ पर एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजन

डामटा में विजयादशमी उत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101वीं वर्षगांठ पर एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजन

डामटा (उत्तरकाशी)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पुरोला खंड, डामटा में विजयादशमी उत्सव एवं संघ की 101वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु पारंपरिक गणवेश में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख यशवीर रावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को विजयादशमी के महत्व और संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रेरणादायी पाथेय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सतत कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में खंड कार्यवाह डामटा दिनेश सिंह पंवार, नारायण सिंह चौहान सहित क्षेत्र के अनेक स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन विधिवत संपन्न हुआ और स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!