नैनबाग में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका, विभिन्न मुद्दों पर जताया विरोध

 

नैनबाग में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका, विभिन्न मुद्दों पर जताया विरोध

भाजपा के दस साल के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस: अमेन्द्र बिष्ट कांग्रेस प्रदेश सचिव

2027 के विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: मनमोहन सिंह मल्ल 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत नैनबाग बाजार में न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पुतला दहन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, वोट चोरी के मुद्दे, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले धनोल्टी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े इन मुद्दों के आधार पर कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ न्याय यात्रा निकालकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण, वोट चोरी के आरोप, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है।
अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितो तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, पूर्व जेस्ट प्रमुख सरदार सिँह कंडारी,यूथ अध्यक्ष कपिल भंडारी, डॉ वीरेंद्र रावत,प्रधान सगठन अध्यक्ष प्रदीप कवि, आनंद सिंह बेलवाल, अतुल सिंह गोसाईं, अजीत पंवार, दिनेश रावत, विक्रम पंवार, हरदेव कुमाई, जसपाल पंवार, त्रेपन रावत, अनिल कंडारी, अजीत रावत, भगत, दिनेश सजवाण, जयेन्द्र रमोला, बच्चन सिंह चौहान, राजेश राणा, रणवीर चौहान, शरण सिंह पंवार, नरेंद्र पंवार, देशपाल पंवार, गंभीर पंवार, जगपाल गुसाई, नवीन शाह, दिनेश पंवार, राजेंद्र पंवार, सियाराम पंवार, चमन दास, सोहन भगत, वीरेश कवि, भारत सिंह रावत, लकी सजवाण, मोहन सिंह सजवाण, श्यामचंद सजवाण, रवि, सागर तोमर, महेश तोमर, दीपक डोभाल, विपिन भंडारी, अर्जुन कैंतुरा, विवेक खन्ना, हरिदास, राजेश वर्मा, प्रेम सिंह गोसाईं और पप्पू चौहान सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!