लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकारों, युवाओं और श्रमिकों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो होगा धरना-प्रदर्शन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
यमुना नदी तट पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों बेरोजगार युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर जौनसार के बैनर तले अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि प्रभावित काश्तकारों युवाओं की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं होता तब तक परियोजना का निर्माण कार्य बंद करना वह धरना प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
तथा परियोजना से हटाए गए श्रमिकों को जल्द उनको परियोजना में दोबारा रखने के साथ-साथ परियोजना में प्रभावित क्षेत्र से बाहर के सभी अकुशल व अर्धकुशल श्रमिकों को तथा मशीनरी वह गाड़ियों को परियोजना निर्माण कार्य से हटाया जाना तथा उनके स्थान पर प्रभावित काश्तकारों युवाओं को नियुक्त व प्रभावितों को समायोजित किया जाने के साथ निर्णय लिया गया यदि मांगों को जल्द नहीं मांगा गया तो 15 नवंबर से परियोजना निर्माण कार्य बंद करने के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तथा धरना प्रदर्शन प्रारंभ करने की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु 10 नवंबर को बैठक आहुत की गई है।
लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर जौनसार के अध्यक्ष महिपाल सजवाण ने कहा कि एलएनटी कंपनी व सरकार द्वारा प्रभावित काश्तकारों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है हमारी मांगों को अनदेखा करते हुए हमारी बातों को नहीं सुना जा रहा है काश्तकारों की समस्याओं युवाओं को स्थाई और अस्थाई रोजगार श्रमिकों की मांगों को लेकर समिति द्वारा शासन प्रशासन से लगातार वार्ता की जा रही है किंतु समाधान कुछ नहीं निकल पा रहा है। जिससे हम लोगों को मजबूरन पूर्ण रूप से कार्य बंद करने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन होने को मजबूर होना पड़ रहा है।


