मसूरी में धारदार हथियार से युवक पर किया हमला
मसूरी में धारदार हथियार से युवक पर किया हमला
मसूरी (धर्मेंद्र सिंह)- विगत रात्रि पिक्चर पैलेस पार्किंग के समीप कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें युवक के गले और चेहरे पर चोटें आई हैं। देर रात युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया युवक के चेहरे पर टांके लगाए गए हैं। घायल युवक अखिलेश पंवार ने बताया कि विगत रात्रि नशे में धुत होकर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से कई बार उसके चेहरे और गर्दन पर किया किसी तरह से जान बचाकर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया उन्होंने बताया कि इससे पहले भी युवक कई लोगों के साथ चाकू बाजी की घटना कर चुका है जिससे शहर में भय का माहौल व्याप्त है।
मौके पर मौजूद आदित्य ठाकुर ने बताया कि कपिल कुछ युवकों के साथ उसके घर पर आया और उन्हें घर से बाहर आने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कपिल द्वारा कुछ साथियों के साथ मिलकर चाकूबाजी की घटना की जा चुकी है, जिसमें मुकदमा दर्ज है। कहा कि उनको और उनके परिवार को उक्त युवक से जान माल का खतरा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक पर धारा 324 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और पुलिस द्वारा इसकी छानबीन की जा रही है।
