कीर्ति रवाईं घाटी स्वायत्त सहकारिता के LAC केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आजीविका का नया अवसर

कीर्ति रवाईं घाटी स्वायत्त सहकारिता के LAC केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आजीविका का नया अवसर

CDO जय भारत सिंह चौहान और BDO नरेश चंद्र सुयाल ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

नौगांव- विकासखंड नौगांव के अंतर्गत कीर्ति रवाईं घाटी स्वायत्त सहकारिता, कोटियालगांव में संचालित IFC कलस्टर के LAC (Livelihood Activity Centre) केंद्र का उद्घाटन आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया।

उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह चौहान एवं खंड विकास अधिकारी नरेश चंद्र सुयाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने केंद्र के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के केंद्र ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और उनकी आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे।

वर्चुअल मीटिंग के दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार एवं अनुभव मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ साझा किए। उन्होंने केंद्र के संचालन, आजीविका गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में अपने सुझाव दिए।

उद्घाटन कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविंद्र नौटियाल, कीर्ति रवाईं घाटी स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्षा नीतू रावत, सहकारिता के समस्त स्टाफ तथा IFC से जुड़ी सीनियर CRP संध्या, सुमित्रा एवं सुनीता सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। LAC केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के विस्तार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!