पुरोला में विधायक निधि के स्वीकृति पत्र वितरित, गांवों के विकास को मिलेगी नई गति
पुरोला(रोबिन वर्म)- पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड पुरोला की भड़गांव पट्टी के ग्राम कन्ताड़ी, सौंदाड़ी, नैलाड़ी, दोणी, बेणाई, सुनारा एवं कंसोला तथा विकासखंड नौगांव के ग्राम कंडाऊ में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों के स्वीकृति पत्र सार्वजनिक मंच से ग्राम प्रधानों को सौंपे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा के हर गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक निधि से गांवों में जरूरी जनसुविधाओं का विस्तार और स्थानीय समस्याओं का समाधान लगातार किया जा रहा है। ग्रामीणों की जरूरत और जनभावना के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कविता शाह, मंडल महामंत्री शीशपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंदराम नौटियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज रावत, विनोद असवाल, सुचिंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकम राणा, पूर्व मंडल महामंत्री राजेश भंडारी, जगमोहन परमार, केदार सिंह राणा, पूर्व प्रधान दयाल सिंह रावत सहित कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
अंत में विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी ताकत है। पुरोला विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।


