नैनबाग: राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में 16 से 18 दिसंबर तक होगा वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र सम्मेलन
सीएम धामी के पहुंचने की संभावना
नैनबाग (अमित नौटियाल )- नैनबाग के राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को यादगार और सफल बनाने के लिए विद्यालय परिसर में शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की संभावना है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही पुरातन छात्र सम्मेलन में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एक मंच पर जुटकर पुरानी यादें साझा करेंगे और विद्यालय से अपने जुड़ाव को फिर से जीवंत करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनील सेमवाल ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर अगली बैठक 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। ग्राम प्रधान कोट दीपेंद्र बिष्ट ने कहा कि यह आयोजन पूरे इडवालस्यूं क्षेत्र को एक सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से क्षेत्र की एकता मजबूत होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत करना और क्षेत्र में सामाजिक और शैक्षिक एकता को बढ़ावा देना है।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट के प्रधानाचार्य शाह, अभिभावक संघ अध्यक्ष उपेंद्र बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष अतोल बिष्ट, ग्राम प्रधान कोट श्रीकोट दीपेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनील सेमवाल, जयवीर बिष्ट, विक्रम पंवार, ग्राम प्रधान बसाण गांव अजीत राणा, प्रधान प्रतिनिधि राकेश राणा, ग्राम प्रधान खशोंसी अमित सकलानी, ग्राम प्रधान बमणगांव सुभाष रतूड़ी, ग्राम प्रधान संगीता रावत, ग्राम प्रधान बलबीर राणा, बीडीसी सदस्य दिनेश राणा एवं सुमारी लाल, पूर्व प्रधान सूपा पंवार, अनूप थपलियाल, अर्जुन सिंह, सूरत सिंह, योगेश्वर नौटियाल, सुंदर लाल, जयेंद्र सिंह एवं गोपाल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रकाश नौटियाल एवं सरदार बिष्ट, राजवीर रावत, प्यारी सिंह, यशपाल बिष्ट, यशवंत बिष्ट, बलबीर रावत, कुशाल रावत, लोकेंद्र सिंह, बलबीर बिष्ट, गुड्डू रमोला, सोहन लाल नौटियाल, नारायण सिंह, भरत सिंह, भरोसा सिंह, सुमन लाल रतूड़ी, मोहन लाल नौटियाल, मुन्ना बिष्ट, राजेंद्र नौटियाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


