कृषि, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण धामी सरकार की प्राथमिकता : राजदीप सिंह परमार

 

कृषि, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण धामी सरकार की प्राथमिकता : राजदीप सिंह परमार

 

उत्तरकाशी

 

विकासखंड डुण्डा में जलागम प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में ‘जल कृषि समृद्धि अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि कृषि एवं बागवानी को लाभकारी बनाना, ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जलागम आधारित योजनाओं के माध्यम से खेती, पशुपालन, बागवानी, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें और परिवार एवं समाज के विकास में अपनी भागीदारी और मजबूत कर सकें।

 

 

 

राजदीप सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हितों, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीण परिवारों के हित में इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

 

 

 

अंत में उन्होंने जलागम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान, महिला एवं जरूरतमंद परिवार तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!