कल से शुरू होंगे भाजपा के लोक सभा स्तर पर \सम्मेलन
कल से शुरू होंगे भाजपा के लोक सभा स्तर पर सम्मेलन
कल टिहरी लोकसभा से शुरू होने जा रहा है सम्मेलन
देहरादून- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों की मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त पार्टी ने अन्य सम्मेलनों की रूपरेखा भी जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि देहरादून से शुरू होने वाली बैठक को लेकर हमारा उद्देश्य है लोकसभा समेत अन्य चुनावों को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं को तैयार करना। उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत में स्थानीय सांसद एव्ं विधायक साथ बैठेंगे और उसके उपरांत प्रातः 10.30 से अपराह्न 4.00 बजे तक संबंधित लोकसभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है कि मंडल स्तर के पदाधिकारियों से जमीनी फीड बैक लेकर उनकी और जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण पर विचार करना है।
