छः जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून–उत्तराखंड में आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है । मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
