घर में अकेले बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर लहूलुहान मिला बुजुर्ग का शव
घर में अकेले बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर लहूलुहान मिला बुजुर्ग का शव
मुनिकीरेती- मुनिकीरेती थाने की शिवपुरी पुलिस चौकी से 45 किलोमीटर दूर ग्राम जमोला में अकेले रह रहे 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। शव को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले का खुलासा करने के प्रयास में जुट गई है।
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि ग्राम जमोला के चौकीदार बलबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके गांव में रहने वाले 63 वर्षीय ज्ञान सिंह मेहर कि किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जिनका लहू लुहान शव घर के बाहर पड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई। फिलहाल हत्या किसने और किस मकसद से की है पता नहीं चला है। मृतक की पत्नी और बेटा पंजाब गए हुए हैं। जिनको घटना की जानकारी देकर बुलाया गया है। पुलिस मामले का खुलासा करने के प्रयास में जुटी हुई है।
