मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि 22 जनवरी को देश व दुनिया में मौजूद सभी हिंदुओं के आराध्य श्री राम टाट से ठाट में रहेंगें। कहा कि 22 जनवरी को भव्य, दिव्य और नव्य मंदिर में श्रीराम जी के छोटे स्वरूप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसका शुभारंभ देश व दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी करेंगे।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम अलग-अलग रूपों में परिवार, समाज, पुत्र और भाई, पति और राजा के रूप में सभी के आदर्श हैं। कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में राम अपने अलग-अलग स्वरूप में देखे जाते है। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने 22 जनवरी को देशवासियों के लिए शुभ दिन बताते हुए राज्य सरकार के फैसले को उचित बताया है।


