जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत में सुधार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हाल चाल
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत में सुधार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हाल चाल
देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोहर हैं। कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। इसके साथ मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

आपको बताते चले कि हाथरस की कथा में मौसम परिवर्तन के कारण पूज्य गुरुदेव को थोड़ी खांसी और जुकाम की समस्या थीं।आगरा के एक चिकित्सालय में नियमित जाँच के लिए उन्हें लाया गया। पूज्य गुरुदेव पूर्णतः स्वस्थ हैं। पूज्य गुरुदेव का नियमित उपचार देहरादून के एक विशेष हॉस्पिटल में होता है और संयोग से यहाँ के सभी चिकित्सक गुरुदेव के शिष्य है।अतः कुछ दिनों के विश्राम के लिए उन्हें यहाँ लाया गया है। उन्होंने सभी लोगों से कहा है कि अधिकृत जानकारी के बाद ही कुछ प्रसारित करें। पूज्य गुरुदेव को संपूर्ण विश्व के हिन्दू प्रेम करते है । समाचार में प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखें।
