उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

 

 

ऋषिकेश में बस अड्डा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम में रहने वाली एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल से कई प्रकार के नमूने जांच के लिए उठाए हैं। मृतका की पहचान रत्नेश गुप्ता के रूप में हुई है। रत्नेश गुप्ता अपने घर में अकेली रहती थी। उनकी बेटी ज्योति गोयल की कई दिन तक मां से बात नहीं हुई तो वह आज अपनी मां से मिलने ऋषिकेश पहुंची। घर के मेन गेट पर ताला लगा हुआ दिखाई देने पर ज्योति का माथा ठनका। जिसके बाद उन्होंने अपनी मां के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, SSI उत्तम रमोला और बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर ताला खोला तो कमरे का मंजर देखकर पुलिस हैरत में पड़ गई। कमरे में बेड के ऊपर रत्नेश गुप्ता अचेत अवस्था में लेटी हुई दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *