उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमनैनीताल

बनभूलपुरा हिंसा: पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर 

बनभूलपुरा हिंसा: पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर
हल्द्वानी- हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक समेत 9 वांछित उपद्रवियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं। उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किये गये हैं। एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो वह इसकी सूचना नैनीताल पुलिस को दें। इसके लिए 9411112743/9411112741, 9411110396 और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 नंबर जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *