हल्द्वानी – बीती 8 फरवरी को हल्द्वानी में हुई हिंसा के आरोपियों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है इसी के तहत पुलिस ने आज 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें पुलिस द्वारा तीन वांटेड आरोपी भी शामिल है, नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के सभी 14 आरोपी है।जिनके द्वारा पुलिस के ऊपर पेट्रोल बम फैंकने के साथ-साथ पुलिस के गाड़ी में आग लगने वाले आरोपी हैं, पुलिस ने पूरे मामले में उपद्रवियों के पास से कई पेट्रोल बम और हिंसा के दौरान पीएसी के जवान से लूटी गई कार्बाइन मैगजीन भी बरामद की गई है।


