विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन में की गयी शस्त्र, औजार और मशीनों की पूजा
विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन में की गयी शस्त्र, औजार और मशीनों की पूजा
उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- यंत्र एवं निर्माण के अधिष्ठात्र देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस के शुभ अवसर पर आज पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी व समस्त कोतवाली, थाना व शाखा पर भगवान विश्वकर्मा के पाठ-पूजा के साथ शस्त्र, औजार व मशीनों की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा सभी थाना, कोतवाली व शाखा पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पूजा अर्चना की गयी। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया उन्होंने अपने कौशल से न केवल सोने की लंका का निर्माण किया बल्कि रामसेतु निर्माण के लिए अंश के रुप में नल व नील को भेजकर इस कठिन कार्य को भी आसानी से पूर्ण करावाया। विश्वकर्मा समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं।
