उत्तराखंड

भीषण आग लगने से पर्यटन नगरी में मचा हड़कंप  

 

भीषण आग लगने से पर्यटन नगरी में मचा हड़कंप  

 

 

मसूरी- कुलड़ी बाजार स्थिति होटल द रिंक में सुबह करीब 4 बजे आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधन द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयानक थी कि होटल के आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आने से खाक हो गई है।

फायर ब्रिगेड पुलिस और आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की और लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आसपास के घरों में भी इसका असर देखने को मिला। वहीं होटल के नीचे खड़े दो वाहन इसकी चपेट में आने से राख हो गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही होटल के नवीनीकरण के चलते कोई भी पर्यटक वहां नहीं ठहरा हुआ था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। होटल के मैनेजर सुभाष कवि बताया कि सुबह 4:00 बजे के लगभग होटल में आग लगने की सूचना उन्हें मिली जिस पर उन्होंने फायर सर्विस को फोन किया और उसकी जानकारी पुलिस को को भी दी।

प्रत्यक्षदर्शी मधुकर गुनसोला ने बताया कि सुबह 4 बजे के लगभग पटाखे फूटने की आवाज आई जिस पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो होटल में आग लग चुकी थी और वहां से धमाके की आवाज आ रही थी उन्होंने बताया कि उस समय होटल के कुछ कर्मी और होटल स्वामी के पुत्र मौजूद थे जिन्हें खिड़की के रास्ते बाहर निकल गया। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और उन्हें बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है क्योंकि होटल पूरा लकड़ी से बना हुआ था तो आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें पेश आई। इस मौके पर फायर सर्विस के फायर अफसर धीरज तड़ियाल ने बताया कि प्रातः 5 बजे उन्हें इसकी सूचना मिली जिस पर उन्होंने छोटे वाहनों को यहां भेजा लेकिन भीषण आग के चलते उन्हें देहरादून से भी बड़े वाहन बुलाने पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आग काबू पाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *