पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलेगा भारत की छिपी हुई कारीगरी एवं हुनर को नया मंच–मुनीश सैनी
पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलेगा भारत की छिपी हुई कारीगरी एवं हुनर को नया मंच–मुनीश सैनी
रूद्रपुर– (मौहम्मद नाज़िम) उत्तराखंड में भाजपा जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के द्वारा विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और विश्वकर्मा योजना का शिलान्यास किया। वही विश्वकर्मा योजना शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा के सदस्य मुनीश सैनी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपाइयों के द्वारा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं मुख्य वक्ता मुनीश सैनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता मुनीश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को नया मंच मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करेगी। और इससे भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को नया मंच मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा की आने वाले समय में अपने हस्त शिल्पियों और कारीगरों के बल पर भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा। वहीं उन्होंने कहा कि यह योजना “वोकल फ़ॉर लोकल” को लेकर प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम भी है। और सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती और नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस एक ही दिन पड़ना कोई संयोग नहीं बल्कि देवयोग है। इसके लिए उन्होंने सभी देश व प्रदेश वासियों को बधाई भी दी। भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुनीश सैनी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत 140 करोड़ लोगों की आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। और आज नया भारत संपूर्ण मानवता के लिए आशा की एक नई किरण है। वहीं उन्होंने कहा कि जी-20 समिट सफल आयोजन के माध्यम से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र, कमलेश, जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह, संजय प्रजापति, अंकित, आदित्य रोड मंडल अध्यक्ष सुभाष नगर, पंकज पाल मंडल अध्यक्ष पिरान कलियर, गोविंदा, सहित मंडल से आए हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
