उत्तरकाशीउत्तराखंड

बजट का दुरुपयोग, शौचालय बना कूड़ा दान 

बजट का दुरुपयोग, शौचालय बना कूड़ा दान

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। जनपद उत्तरकाशी भी यात्रियों के स्वागत में तैयारी भी कर रही हैं. जनपद में दो मुख्य धाम यमनोत्री और गंगोत्री पड़ता हैं। जहां हर वर्ष यात्री माँ यमुना व माँ गंगा के दर्शन को आते हैं। इन दोनों धामों के कपाट 10 मई 2024 को यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

बात करते हैं जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के रास्ते की. यात्रियों को क्या क्या सुविधा प्रदान कराती हैं। प्रशासन ?पिछले कई वर्षो से गंगोरी वार्ड नंबर 1 जंहा यात्रियों के लिए कुछ भी सुविधाएं देखने को नहीं मिल पा रही हैं. जिसमे सर्वप्रथम बात करे सुलभ शौचालय कई कि. जो कि कई वर्षो पहले  नगर पालिका द्वारा बनाया तो गया हैं. मगर उसका उपयोग ना तो यात्री कर सकते हैं ना ही आम जनता.शौचालय को ऐसे जगह बनाया गया साथ ही उस पर ताला भी जड़ा गया, जहां आम जनता भी इसका उपयोग भी नहीं कर सकती हैं। गंगोरी के  गाँव जाने वाले रास्तों का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिलता हैं।

वहीं जब हमनें नगर पालिका के EO SS चौहान से इस  संबंध में बात करी तो उनका कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले हम  सभी शौचालयों को दुरुस्त करेंगे. जिससे यात्रियों कोई परेशानी उत्पन्न ना हो सके। बात यह उठती हैं। नगर पालिका व जीता हुआ प्रत्याशी इन मिलने वाले बजटों का सदुपयोग क्यों नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *