भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने हरियाणा मे किया चुनाव प्रचार, भाजपा के पक्ष में मांगे वोट  

भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने हरियाणा मे किया चुनाव प्रचार, भाजपा के पक्ष में मांगे वोट 

हरियाणा – लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी चुनाव प्रचार  कार्यक्रमों के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने विभिन्न जन संपर्क अभियानों को सफलतापूर्वक नेतृत्व प्रदान किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति दीप्ती रावत को सुनने के लिए मौजूद रहीं। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मे हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और मातृ शक्ति के उत्थान व सशक्तिकरण के लिये हुए अभूतपूर्व कार्यों के बारे में दीप्ति रावत ने किया गया संवाद एक सुखद अनुभूति थी ।

गत दिवस गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदर्जीत सिंह के पक्ष मे महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे दीप्ति रावत ने इंद्रजीत सिंह को लाखों मतों से विजय बनाने के अभियान के निमित्त उपस्थित अनेकों महिलाओं को मोदी सरकार के नेतृत्व में उनके जीवन में आए क्रांतिकारी परिवर्तन के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही भाजपा हरियाणा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दीप्ति रावत ने बड़ी संख्या में  उपस्थित जन मानस को संबोधित किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करते हुए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति ने महिला मोर्चा की बहनों के साथ, फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में घर-घर जा कर मतदान अपील करने की और उन्हें सर्वाधिक मतों से विजय बनाने हेतु चर्चा की और आगामी चुनाव प्रचार-प्रसार की रूपरेखा बनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!