उत्तरकाशीउत्तराखंड

चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों ने 30 मई तक हरिद्वार ऋषिकेश मे ऑफलाइन पंजीकरण खोलने की मांग 

चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों ने 30 मई तक हरिद्वार ऋषिकेश मे ऑफलाइन पंजीकरण खोलने की मांग 

 
मांग पूरी न होने पर 31 मई को गंगा घाटी के होटल ढाबे और अन्य प्रतिष्ठान बंद करने की दी चेतावनी 

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)-  चारधाम होटल एसोसिएशन के तत्वावधान मे होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने ADM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया. जिसमें अध्यक्ष अजय पुरी ने यमुनोत्री मे धारा 144 को शर्मनाक बताया। साथ ही चारधाम यात्रा मे 17-18 दिन बाद ही अप्रत्याशित गिरावट की बात कही गई, जिससे सभी धामों मे सन्नाटे वाली स्थिति हो गई है।

पंजीकरण नहीं होने से जहां यात्रियों को हरिद्वार ऋषिकेश से वापस भेजा जा रहा है जिस कारण होटेलों की बुकिंग भी निरस्त हो रही है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया की बिना तैयारी के शासन द्वारा आनन फानन मे यात्रा से 22 दिन पहले पंजीकरण खोला गया. जब की चारधाम की बुकिंग नवंबर दिसम्बर से शुरू हो जाती है। यात्रियों को यात्रा मार्गों से ना भेज कर लंबे मार्गों से भेज कर यात्रियों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।

जिससे यात्रा मार्गों पर स्थानीय लोगों ने खोले छोटे छोटे होटल ढाबे वालों के रोजगार पर भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है 30 मई तक हरिद्वार ऋषिकेश मे ऑफलाइन पंजीकरण को खोल दिया जाए. जो यात्री हरिद्वार ऋषिकेश तक आ रहा है उसका पंजीकरण कर यात्रा पर भेजा जाए.

वहीँ होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष  शैलेन्द्र मटूडा द्वारा बताया गया की स्थानीय स्तर पर हम प्रशासन की हर संभव मदद को तैयार है. लेकिन यात्रीयो को जगह जगह ना रोका जाए. जब यात्रियों की पूरी जांच एक बार हरिद्वार मे हो रही है फिर जगह जगह रोकने का कोई औचित्य नहीं साथ ही जिन यात्रियों की होटल बुकिंग है उन्हें रात्रि में भी होटल तक जाने दिया जाए. सभी ने उम्मीद जताई कि उनकी बातों पर शासन प्रशासन 30 मई तक कोई सकारात्मक निर्णय लेगा अन्यथा 31 मई को गंगा घाटी के होटल ढाबे और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे एवं चक्का जाम किया जाएगा.

जिसमें टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष, बस यूनियन के अध्यक्ष गजपाल रावत और व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान आदि  द्वारा भी समर्थन दिया गया है.ज्ञापन देने वालों मे चारधाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरी, होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूडा सचिव सुभाष सिंह कुमाईं आदि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *