आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बहाली के लिए विधायक सुरेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ₹6.21 करोड़ का प्रस्ताव
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बहाली के लिए विधायक सुरेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ₹6.21 करोड़ का प्रस्ताव
गंगोत्री विधानसभा के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण की मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से की विशेष वार्ता
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उत्तरकाशी आगमन पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं आपदा प्रभावित गांवों में बेहतर सड़क संपर्क बहाल करने के उद्देश्य से एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
PMGSY की सड़कें क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि हालिया प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत आने वाले कई मुख्य मोटर मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों की बदहाली के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन मद के अंतर्गत इन सड़कों के कायाकल्प के लिए शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया।
*इन 7 प्रमुख मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण का भेजा प्रस्ताव:*
विधायक द्वारा सौंपे गए विस्तृत प्रस्ताव में निम्नलिखित सड़कों के सुदृढ़ीकरण और बजट का विवरण शामिल किया.मोटर मार्ग का नामअनुमानित लागत.
भुक्की-कुज्जन से तिहार मोटर मार्ग₹80.20 लाख,गंगोरी से डोडीताल मोटर मार्ग 99.99लाख,गजोली-नौगांव से भंकोली मोटर मार्ग 80.00लाख,बन्दरकोट-जुगुल्डी-पंजियाला मोटर मार्ग₹93.04लाख,ज्ञानसू-साल्ड-उपरीकोट मोटर मार्ग (कि.मी. 14) से निसमौर मोटर मार्ग₹99.88 लाख,मल्ला सारी से सिल्ला मोटर मार्ग₹92.34 लाख,बयाणा से स्यावा मोटर मार्ग₹ 74.82 लाख
कुल प्रस्तावित लागत₹ 6करोड़ 21 लाख 17 हजार का है .
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान का कहना है की गंगोत्री विधानसभा का कोई भी गांव बेहतर सड़क संपर्क सुविधा से वंचित न रहे। क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा समग्र विकास के लिए मैं निरंतर शासन एवं प्रशासन के समक्ष जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाता रहा हूँ और उनके त्वरित समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहूँगा।
