रायपुर के रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब बरामद, एक दबोचा
रायपुर के रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब बरामद, एक दबोचा
देहरादून: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी अभियान जारी है। आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने रायपुर क्षेत्रांतर्गत अपर तुनवाला में चुलबुल रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब और 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध शराब बिक्री और भंडारण करने के जुर्म में मौके पर आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार किया। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
