उत्तरकाशीउत्तराखंड

एसपी ने नव नियुक्त आरक्षियों से लिया फीडबैक, जे.टी.सी. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दी बधाई 

 

एसपी ने नव नियुक्त आरक्षियों से लिया फीडबैक, जे.टी.सी. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दी बधाई 

 

उत्तरकाशी

पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में 01 माह की अवधि का जे.टी.सी. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले नव नियुक्त आरक्षियों से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा संवाद कर उनका फीडबैक लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव, सीख एवं चुनौतियों को साझा किया, जिस पर एसपी ने सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नव नियुक्त आरक्षियों को JTC प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि “प्रशिक्षण ही एक सक्षम, अनुशासित और संवेदनशील पुलिसकर्मी की मजबूत नींव है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई प्रत्येक बारीकी, चाहे वह शारीरिक दक्षता हो, कानून की समझ हो या जनता से संवाद का कौशल, आपके पूरे सेवा जीवन में मार्गदर्शक सिद्ध होगी।”

 

उन्होंने सभी जवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण के अगले चरण को पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण करें तथा अपने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को और सुदृढ़ बनाएं, साथ ही उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि सभी आरक्षी जनसेवा, ईमानदारी और संवेदनशीलता को अपने कर्तव्यों का मूल मंत्र बनाकर कार्य करेंगे।

 

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण चुफाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *