उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गंगाजली की भेंट

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गंगाजली की भेंट

 

देहरादून

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के देवभूमि उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान उनसे शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर विजयपाल सजवाण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को माँ गंगा के पावन जल से भरी गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक स्वरूप गंगाजली अर्पित करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित की।

 

भेंटवार्ता के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विजयपाल सजवाण ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखण्ड प्रवास पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है तथा इससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में बल मिलेगा। सजवाण ने संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *