नैनबाग

नैनबाग महाविद्यालय का नाम जसपाल राणा के नाम से होगा

 

 

 

नैनबाग महाविद्यालय का नाम ‘जसपाल राणा’ के नाम से होगा

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर): उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव पहुंचकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नैनबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय का नाम अब अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं प्रसिद्ध कोच स्वर्गीय जसपाल राणा के नाम पर रखा जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का नया नाम “जसपाल राणा राजकीय महाविद्यालय, नैनबाग” होगा।

डॉ. रावत ने कहा कि जसपाल राणा शूटिंग के बेताज बादशाह थे। उन्होंने भारत को निशानेबाजी में कई अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाए। खिलाड़ी होने के साथ-साथ वे भारतीय टीम के कोच भी रहे और उनके मार्गदर्शन में अनेक निशानेबाजों ने ओलंपिक तथा विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन किया।

मंत्री ने कहा कि महाविद्यालय का नाम जसपाल राणा के नाम पर होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल और उच्च शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि महान खिलाड़ियों और विभूतियों के नाम पर संस्थानों का नामकरण कर उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाया जाए।

सुभाष रमोला ने कहा कि यह निर्णय जौनपुर-रंवाई, जौनसार,बावर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वहीं सतेंद्र राणा ने कहा कि जसपाल राणा ने हमेशा देश का नाम ऊंचा किया और उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष रमोला, देहरादून जिले के प्रभारी सतेंद्र राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!