गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क तेज; ग्रामीणों से मिलकर जाना कुशलक्षेम
गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क तेज; ग्रामीणों से मिलकर जाना कुशलक्षेम
उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम निरंतर जारी है। वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर ग्रामीणों, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं।
इसी क्रम में जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत धनारी क्षेत्र के अस्तल, भालसी एवं उदाल्का के साथ-साथ अठाली तथा बरसाली क्षेत्र के जुगुल्डी व मातली गाँवों में पहुँचकर उन्होंने सम्मानित ग्रामीणों, वरिष्ठजनों एवं स्नेही साथियों से मुलाक़ात की। इस दौरान विभिन्न परिवारों में संपन्न मांगलिक आयोजनों पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बन अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति एवं प्रेरणा है। क्षेत्रवासियों का निरंतर मिल रहा अपनापन उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने का संबल प्रदान करता है।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में प्राप्त आपका स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। आप सभी का यह विश्वास एवं समर्थन सदैव जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित करता रहेगा।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने पूर्व विधायक का आत्मीय स्वागत कर क्षेत्रीय मुद्दों एवं विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।
