उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

इंद्र सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा ने ग्रामीणों को वितरित की स्वरोजगार किट

इंद्र सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा ने ग्रामीणों को वितरित की स्वरोजगार किट 

 

नैनबाग: पहाड़ की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नैनबाग के ठक्कर कुदाऊं गांव में एक नई इबारत लिखी गई। इंद्र सूर्या ट्रस्ट की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें, अचार निर्माण किट और ब्यूटी पार्लर उपकरण वितरित किए गए।

 

इंद्र सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के हाथों को कौशल और संसाधनों से मजबूत करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप नौटियाल और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संजय गुसाईं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कर्नल अनिल थापा ने बताया कि महिलाओं के लिए ये उपकरण आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का प्रतीक हैं। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना न केवल परिवारों को मजबूत बनाने और गांव के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी आएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *