थत्यूड़ में उमड़ा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा’ का जनसैलाब, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार को घेरा
थत्यूड़ में उमड़ा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा’ का जनसैलाब, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार को घेरा
2027 में जनता चाहती है बदलाव, हम देंगे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार- प्रीतम सिंह
थत्यूड़- कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ धनोल्टी विधानसभा के थत्यूड़ पहुंची, जहाँ कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा में शिरकत की। थत्यूड़ में उमड़े इस जनसमर्थन के बीच प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर आगामी चुनावों के लिए जोश भरा।
इस दौरान चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र में परिवर्तन लाने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा सरकार में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि जो गैस सिलेंडर कांग्रेस के समय ₹400 का था वह आज हजार रुपए तक पहुंच गया है। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि वह मंदिरों के चढ़वा में भी चोरी करने लगे हैं। कहा कि केंद्र में 12 साल और राज्य में साढ़े 9 साल की सरकारों ने आम जनता पर सिर्फ आघात किया है, जिससे आज युवा और किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि यात्रा में उमड़ रही भीड़ इस बात का संकेत है कि जनता 2027 में बदलाव चाहती है और कांग्रेस सत्ता में आकर सूबे को एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार के साथ-साथ महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के ही नेताओं के लोग लिफ्त थे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में महिलाओं के बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं।

मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा की जनता ने इस बार पूरा परिवर्तन का मन बना लिया है परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा के लोगों ने माना है कि इस बार धनोल्टी में परिवर्तन होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार यदि पार्टी मुझ पर विश्वास व्यक्त करती है तो मैं पूरे भरोसे के साथ कहता हूं इस बार धनोल्टी विधानसभा का चौमुखी विकास होगा। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, नगरपालिका मसूरी के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, महेश जोशी, शांति प्रसाद भट्ट, विधानसभा प्रभारी जबर सिंह पंवार, सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आशा रावत, अखिलेश उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, जयकृष्ण उनियाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थत्यूड़ के अध्यक्ष रामप्रकाश चमोली, थौलदार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, सीता , आनद बेलवाल, विजय सिंह रावत, दिनेश रावत, अमित बड़ियारी, विपिन सिंह, मुकेश सजवाण, विजेंद्र बिष्ट, सुंदर लाल विश्वकर्मा, सुंदर रावत, कुंवर सिंह भंडारी, जिला महासचिव दिनेश रावत, हरफूल विश्वकर्मा, अरविन्द रावत, लोकेन्द्र उनियाल, श्याम सिंह चौहान, सागर तोमर, महेश तोमर, देवेंद्र रांगड़, अरुण नौटियाल, अमित रावत, नयन कोहली, सुमन भारती सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
