ओएनजीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ मसूरी उप जिला अस्पताल
ओएनजीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ मसूरी उप जिला अस्पताल
मसूरी
ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि सिविल अस्पताल, मसूरी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की ओपीडी संचालित होती है। इसके अतिरिक्त प्रतिमाह लगभग 35 से 40 सुरक्षित प्रसव कराए जाते हैं। अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस जनहितकारी प्रयास के लिए श्री नीरज कुमार शर्मा सीजीएम हेड एचआर सर्विस एवं श्री विशाल शर्मा डीजीएम सीएसआर का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सहयोग से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनेंगी, भविष्य में भी इस तरह के प्रयास हो जिससे आम जनमानस को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
इस दौरान कार्यक्रम में मण्डल अध्य्क्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्य्क्ष मोहन पेटवाल, अरविन्द सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, अभिलाष, सचिन, महिला मोर्चा अध्य्क्ष जसोदा शर्मा, अनिता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, सीता पँवार, गुड्डी देवी चिकित्सकगण, अस्पताल प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
