उत्तराखंडदेहरादूननैनबाग

जि.प. सदस्य जोत सिंह रावत ने सीएम धामी से की मुलाकात, 6 मोटर मार्गों का सौंपा प्रस्ताव 

जि.प. सदस्य जोत सिंह रावत ने सीएम धामी से की मुलाकात, 6 मोटर मार्गों का सौंपा प्रस्ताव 

देहरादून- नैनबाग के सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाक़ात की। इस दौरान जोत सिंह रावत ने क्षेत्र की समस्याओं और सड़क विहीन गांवों की पीड़ा को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

उन्होंने मांग पत्र सौंपकर जनहित में 6 प्रमुख मोटर मार्गों के निर्माण का अनुरोध किया। मांग पत्र में जयद्वार तल्ला से सुरासूं खर्क मोटर मार्ग, जयद्वार- त्याड़ा फल पट्टी, घंडियाला- सरतली, परोगी- कांडी मेलगढ़, मौगी- अल्मोड़ा थात मोटर मार्ग और कोटी- चोरवाणी फल पट्टी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शामिल है। जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने बताया कि फल पट्टी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होने से किसानों की आर्थिकी भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *