अल्मोड़ा: बागेश्वर रोड पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो युवकों की मौके पर ही मौत
अल्मोड़ा: बागेश्वर रोड पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो युवकों की मौके पर ही मौत
अल्मोड़ा। जनपद के बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीसीआर (DCR) अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को इस दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली (संख्या: UK 02 CA 0073) सुंदरपुर के पास अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
