मोरी में मानव उत्थान सेवा समिति ने लगाया भव्य योग शिविर, भारी संख्या में उमड़े लोग
मोरी में मानव उत्थान सेवा समिति ने लगाया भव्य योग शिविर, भारी संख्या में उमड़े लोग
मोरी/उत्तरकाशी
सतगुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से हुआ आयोजन डॉ. सोवेन्द्र सिंह ने सिखाए योग के गुर, मानसिक तनाव से मुक्ति का दिया संदेश।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति (शाखा मोरी-त्यूनी) द्वारा रविवार (21 जून) को एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, समिति के प्रेमियों और भारी संख्या में क्षेत्र के जनमानस ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक व जिला प्रधान डॉ. सोवेन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योग मुद्राओं, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम की बारीकियों से अवगत कराया। डॉ. सिंह ने स्वयं मंच से योग की विभिन्न गतियों का सजीव प्रदर्शन किया और इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
*योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि आत्मा और मन को जोड़ने का विज्ञान है-डॉ. सोवेन्द्र सिंह, जिला प्रधान.*
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सोवेन्द्र सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि हम रोज सुबह खुद को थोड़ा समय देकर योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली में ढाल लें, तो हम न सिर्फ शारीरिक बीमारियों से दूर रहेंगे, बल्कि मानसिक तनाव से भी पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति का सदैव यही प्रयास रहता है कि समाज का हर नागरिक शारीरिक रूप से स्वस्थ और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बने।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस योग शिविर को भव्य और सफल बनाने में समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में शाखा प्रधान.गुगमल राम,जोबन आर्य,प्रदीप कुमार,नीरज,सावित्री देवी सीता, साबू, मथुरा, मोनी सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर शिविर में मौजूद सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
