राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में उमड़ा वैज्ञानिक उत्साह, शोध वैज्ञानिकों ने दिया नवाचार का मंत्र
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में उमड़ा वैज्ञानिक उत्साह, शोध वैज्ञानिकों ने दिया नवाचार का मंत्र
उत्तरकाशी
पीएम कमला राम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की शोध वैज्ञानिक दीप्ति जगूड़ी एवं गरिमा चौधरी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच पर प्रेरणादायक संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान शोध वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को नवाचार, स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि छोटे-छोटे विचार भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं तथा विद्यालय स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को विकसित करना आवश्यक है।
संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने नवाचारी विचार एवं मॉडल हेतु अपने मौलिक तर्क प्रस्तुत किए। शोध वैज्ञानिकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अवसरों की जानकारी भी साझा की गई।
विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, अनुसंधान भावना एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विज्ञान एवं तकनीक आधारित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।
