गंगोत्री धाम में स्वच्छता की नई मिसाल: रोजाना हो रहा 1 टन कूड़े का निस्तारण, तैयार हुई 200 किलो जैविक खाद
गंगोत्री धाम में स्वच्छता की नई मिसाल: रोजाना हो रहा 1 टन कूड़े का निस्तारण, तैयार हुई 200 किलो जैविक खाद
गंगोत्री (वीरेंद्र सिंह नेगी) – चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत गंगोत्री पुरे तरीके के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन ने जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप धाम क्षेत्र में प्रतिदिन व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गंगोत्री धाम से रोजाना एक टन से अधिक कूड़े निस्तारण किया जा रहा है।

गंगोत्री धाम के बाहर बने छोटे ढाबे जो पार्किंग के लिए परेशानी बनती जा रही है। उन ढाबों को गंगोत्री नगर पंचायत कहीं और शिफ्ट करने की योजना बना रही है। इन ढाबों के कारण यात्रियों के वाहनों को दो किमी दूर रुकना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी भी हो रही है।
नगर पंचायत की टीम तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष सफाई व्यवस्था लागू कर रही है, ताकि धाम की पवित्रता और पर्यावरण संतुलन दोनों सुरक्षित रह सकें। एकत्रित कूड़े को भी गंगोत्री से लगभग छह किलोमीटर पीछे स्थित अखोड़थातर तक ले जाया जाता है, जहां स्थापित कंपोस्ट मशीन के माध्यम से कचरे को जैविक और अजैविक श्रेणियों में अलग-अलग किया जा रहा है। जैविक कचरे को प्रोसेस कर जैविक खाद में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपयोगी संसाधन भी तैयार हो रहे हैं।
गंगोत्री नगर पंचायत EO जय नंद सेमवाल का कहना है. कि अब तक लगभग 200 किलोग्राम जैविक खाद तैयार की जा चुकी है, जो इस पहल की सफलता का प्रमाण है। वहीं, अजैविक कचरे को सुरक्षित रूप से एकत्रित कर उचित स्थान पर रखा जा रहा है, जिससे धाम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। नगर पंचायत के इस प्रयास से न केवल चारधाम यात्रा मार्ग साफ-सुथरा और सुरक्षित बन रहा है, बल्कि तीर्थयात्रियों में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर यात्रा प्रबंधन का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है।
