उत्तराखंडचम्पावत

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति मॉक-अप दिवस पर बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाजोल, किशोरियों को दी HPV वैक्सीन की जानकारी

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति मॉक-अप दिवस पर बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाजोल, किशोरियों को दी HPV वैक्सीन की जानकारी

 

चम्पावत जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मॉप-अप दिवस के अवसर पर व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान जिले के लोहाघाट, चम्पावत, बाराकोट और पाटी ब्लॉकों में छूटे हुए बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सके। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को यह वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकें।

 

इस मौके पर काउंसलर राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम सावित्री राय मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *