उत्तरकाशीउत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं को परखने उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय टीम, हर्षिल से जानकीचट्टी तक स्वास्थ्य केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को परखने उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय टीम, हर्षिल से जानकीचट्टी तक स्वास्थ्य केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी- केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से आई टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत से मुलाकात कर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उप-निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आईडीएसपी आईएचआईपी, आरबीएसके, सीबीएचआई और एनपीएनसीडी कार्यक्रमों से संबंधित रिपोर्ट्स की समीक्षा की। उक्त निरीक्षण टीम का नेतृत्व दीक्षा सचदेवा, ISS, उप निदेशक, केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने किया। टीम में अभिषेक सिंह, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, शेष कुमार मौर्या, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं शुभम जैन, मूल्यांकन सहायक सम्मिलित रहे।

टीम द्वारा निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न  चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय भ्रमण किया गया। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात 29 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी का निरीक्षण किया गया, जहां टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सुझाव भी प्रदान किए गए। साथ ही संबंधित चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।उनके द्वारा बताया गया कि उक्त निरीक्षण की संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रेषित की जाएगी।

One thought on “स्वास्थ्य सेवाओं को परखने उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय टीम, हर्षिल से जानकीचट्टी तक स्वास्थ्य केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

  • Divya Pharswan

    Please MLT lab technician k liye v Kuch kijiye ga…….MLT wali ki kb lgegi goverment job

    Reply

Leave a Reply to Divya Pharswan Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *