विकासनगर शक्ति नहर में महिला ने लगाई छलांग, दोनों बेटियां सुरक्षित
विकासनगर शक्ति नहर में महिला ने लगाई छलांग, दोनों बेटियां सुरक्षित
विकासनगर (शिवांश कुंवर): विकासनगर से दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किरण चंदेल नाम की महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला के पति का नाम धीरेज चंदेल बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी तीन साल की बेटी और छह महीने की मासूम बच्ची को लेकर नहर में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों बच्चियों को डूबते हुए देखा और तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चियों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
वहीं महिला किरण चंदेल का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए बजार चौकी प्रभारी विकासनगर, अर्जुन सिंह गुसाई ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि महिला की खोजबीन लगातार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और नहर के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
